Hapur News : हापुड़ के नामी होटल में पैसों के विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के नामी होटल में पैसों के विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Hapur News : बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने होटल के अंदर घुसकर संचालक के साथ मारपीट की और सामान में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुराने पैसों के हिसाब को लेकर बिगड़ी बात

बताया जा रहा है कि होटल संचालक का अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के साथ पुराने आर्थिक हिसाब को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पूर्व पार्टनर अपने कुछ साथियों के साथ बातचीत करने के लिए होटल पर पहुंचा था। शुरुआत में बातचीत सामान्य रूप से शुरू हुई लेकिन धीरे धीरे बहस तेज हो गई।

संचालक को जमीन पर गिराकर पीटा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी

आरोप है कि बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ने पर युवकों ने गाली गलौज करते हुए होटल संचालक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। युवकों ने संचालक को जमीन पर गिराकर लात घूंसों से पीटा। इस दौरान होटल के अंदर रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

मोबाइल में कैद हुई वारदात, व्यापारियों में आक्रोश

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी से पहचान में जुटी

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/robust-security-arrangements-in-meerut-zone-for/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DctjpquhEEY/?igsi=enBneG1scWY0bzN5