Hapur News : हापुड़ में बंद फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आई बाइक, बाल-बाल बचा युवक

Hapur News : हापुड़ में बंद फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आई बाइक, बाल-बाल बचा युवक

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जीएस रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा होते होते टल गया। एक युवक बंद फाटक के बीच से मोटरसाइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। जल्दबाजी में की गई इस लापरवाही के चलते उसकी जान पर बन आई।

ट्रेन के करीब आते ही छोड़ी बाइक और भागकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही युवक ट्रैक पार करने लगा उसी दौरान ट्रेन क्रॉसिंग के नजदीक पहुंच गई। ट्रेन को आता देख युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मोटरसाइकिल वहीं छोड़ दी और खुद ट्रैक से दूर हट गया। जिससे उसकी जान बच गई।

ट्रेन की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे

युवक तो अपनी जान बचाने में सफल रहा लेकिन उसकी मोटरसाइकिल ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने ली राहत की सांस

घटना के बाद फाटक पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यदि युवक कुछ सेकंड की भी देरी करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने युवक के बाल-बाल बचने पर राहत की सांस ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बंद फाटक पार न करने की अपील की।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/munshi-beaten-to-death-with-sticks-and-rods-in/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DcwW-pfBjQg/?igsi=MTFjeWV2c215M3Z2MA==