Hapur News : कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मोहा मन, मटकी और रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई

Hapur News : कृष्ण जन्माष्टमी से पहले बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मोहा मन, मटकी और रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई

Hapur News : हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ कस्बे के केशवनगर स्थित महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी पर्व से एक दिन पहले विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में कृष्ण रूप सज्जा और मटकी सज्जा प्रतियोगिता रखी गई जिसमें छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चे भगवान कृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सजकर मंच पर आए।

प्रधानाचार्य ने कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ न्याय के साथ खड़े होना सिखाता है। उनका पूरा जीवन धर्म की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अधर्म को पराजित कर धर्म की जीत का मार्ग दिखाया। हमें भी उनके आदर्शों से सीख लेकर हमेशा सत्य और धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्योधन ने कृष्ण के बजाय उनकी सेना को चुनना उचित समझा था, जिसका परिणाम उसकी हार के रूप में सामने आया।

प्रतियोगिता में इन बच्चों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के परिणामों में मटकी सज्जा वर्ग में यतिका पहले स्थान पर रही, डोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि झलक और कृष्णा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कृष्ण के रूप में सजने वाले बच्चों में वरुण और उदय ने पहला और युवराज व प्रभात ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं राधा रूप सज्जा में अवनी प्रथम, तन्वी द्वितीय और झलक व परिधि संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-teenage-girl-raped-under-the-pretext-of-a/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dc0fgqwhInU/?igsi=M3ZxMHVxMDRrdHlw