Hapur News : गढ़ गंगा मेले में पहली बार देशी घोड़ों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान, कई जिलों से पहुंचे पशुपालक

Hapur News : गढ़ गंगा मेले में पहली बार देशी घोड़ों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान, कई जिलों से पहुंचे पशुपालक

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले के पशु बाजार सेक्टर में आयोजित प्रथम स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक गढ़ हरेंद्र तेवतिया ने जिलाधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर किया।

विभिन्न स्थानों से पहुंचे स्वदेशी घोड़े

अश्व प्रदर्शनी में विभिन्न स्थानों से स्वदेशी घोड़े आए हैं। शुक्रवार को पशु मेले में कई जनपदों से हॉर्स शो में पशुपालक पहुंचे। प्रदर्शनी में मिल्क टीथ, स्टैलियन, मेट और नुकरा हॉर्स श्रेणियों में मुकाबले हो रहे हैं। नर और मादा घोड़ों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं।

हर वर्ग में पांच पुरस्कारों की व्यवस्था

हर वर्ग में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले घोड़ों को पुरस्कार मिलेंगे। चौथे और पांचवें स्थान पर आने वालों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कुल 30 ट्रॉफियां रखी गई हैं।

मेले में बढ़ी भव्यता, श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

गढ़ मेले में आए श्रद्धालुओं ने अश्व प्रदर्शनी का आनंद लिया। मेले में आयोजित इस प्रदर्शनी से गढ़ मेले में और अधिक भव्यता आ रही है। इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के आनंद के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेल्फी प्वाइंट और अन्य आकर्षण केंद्र भी आयोजित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-womens-commission-holds-a-public-hearing-i/

ये भी देखें : https://gbntoday.com/hapur-news-womens-commission-holds-a-public-hearing-i/