Hapur News : हापुड़ में प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान जब्त की गई 184 बोरी अनुदानित नीम कोटेड यूरिया की बिक्री सरकारी मूल्य पर की जाएगी। यह बिक्री उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत तहसीलदार हापुड़ की निगरानी में होगी।

कब और कहां मिलेगा यूरिया
इच्छुक किसान अपनी भूमि के अभिलेख खतौनी एवं अपने आधार कार्ड के साथ दिनांक 30 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे विकास भवन के कमरा नंबर 219 में इस यूरिया को खरीद सकते हैं। यूरिया खरीद की धनराशि चालान के माध्यम से सरकारी खाते में जमा की जाएगी।
यूरिया की मात्रा और निर्माता
यूरिया की कुल मात्रा 184 बोरी है। प्रति बोरी मात्रा 45 किलोग्राम है। निर्माता गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड है। इस यूरिया में 46 प्रतिशत नाइट्रोजन है।
केवल कृषि कार्य के लिए होगा उपयोग
इस यूरिया का उपयोग मात्र कृषि कार्य हेतु फसल में किया जाएगा। अन्य किसी प्रकार का प्रयोग अथवा डायवर्जन, अथवा किसी प्रकार की अग्रिम बिक्री नियमानुसार प्रतिबंधित है। जिला कृषि अधिकारी हापुड़ की ओर से यह सूचना जारी की गई है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-siblings-who-left-to-take-an-exam-go-missi/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Df7uFftBgIA/?evlk=MXB5bG1ncWNqZ2N3cQ==



