Hapur News : परीक्षा देने निकले भाई-बहन रहस्यमय तरीके से लापता, गाजियाबाद तक नहीं पहुंचे

Hapur News : परीक्षा देने निकले भाई-बहन रहस्यमय तरीके से लापता, गाजियाबाद तक नहीं पहुंचे

Hapur News : हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव जैतपुर से परीक्षा देने के लिए गाजियाबाद गए भाई-बहन के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन न तो वे परीक्षा केंद्र पहुंचे और न ही शाम तक घर लौटे। घटना के बाद से परिजन बेहद चिंतित हैं और पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

सुबह घर से निकले थे दोनों

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैतपुर गांव निवासी केशव के 20 वर्षीय बेटे यतीन कुमार और 23 वर्षीय बेटी करुणा चौधरी 17 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि वे गाजियाबाद के चौधरी मोड़ स्थित एमएमएच कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों बस से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे।

शाम तक नहीं लौटे तो बढ़ी चिंता

शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की। संभावित जगहों पर भी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में परिवार को जानकारी मिली कि दोनों परीक्षा देने कॉलेज भी नहीं पहुंचे थे, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

थाने में दी गई गुमशुदगी की तहरीर

18 नवंबर को पिता केशव बाबूगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देकर शिकायत दी। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर भाई-बहन की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-traffic-plan-prepared-for-the-garhmukteshw/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Df6n7fltdP9/?hvrq=MTc4bjl4cHRydnM1ag==

1 Comment

Comments are closed