Hapur News : हापुड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
एसएसवी कॉलेज से अटल पार्क तक निकली यात्रा
ज्योति कलश यात्रा एसएसवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई जो दिल्ली रोड, मेरठ तिराहा और तहसील चौराहा होते हुए अटल पार्क पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और पूरे मार्ग पर देशभक्ति और सेवा के नारों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
प्रभारी मंत्री ने गिनाई पीएम की उपलब्धियां
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 25 वर्षों में बिना रुके और बिना थके देश और प्रदेश की शान को पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने ऐसा माहौल और दिशा देने का काम किया जिसकी विपक्ष ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। ऐतिहासिक फैसलों के जरिए भारत को विश्व में अग्रिम पंक्ति में ले जाने का कार्य किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
भाजपा नेताओं ने रखा विचार
कार्यक्रम में पूर्व सांसद कांता कर्दम ने प्रधानमंत्री की विकास नीतियों के बारे में जानकारी दी। विधायक विजयपाल आढ़ती और हरेन्द्र तेवतिया ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष कविता मादरे ने कार्यकर्ताओं से सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक धर्मेश तोमर, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला महामंत्री कपिल एसएम, श्यामेंद्र त्यागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मालती भारती, अशोक बबली, अशोक शर्मा, मोहित पाल, प्रशांत गौड़, रितिक त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-food-department-raids-cream-factory-in-hap/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/p/DeMCe3RBoAK/?stkn=MWhzMTJyNWk0YXducw==



