Hapur News : हापुड़ के लोदीपुर गांव स्थित एक क्रीम फैक्ट्री पर बुधवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर के करीब दस अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री में जांच की।
दही और वनस्पति से बन रही थी क्रीम
सहायक आयुक्त के मुताबिक फैक्ट्री में दही, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर जैसी सामग्री से क्रीम तैयार की जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि तैयार क्रीम की सप्लाई हापुड़ के स्थानीय बाजारों में की जा रही थी। टीम ने उत्पादन प्रक्रिया और इस्तेमाल हो रही सामग्री की बारीकी से जांच की।
11 नमूने लेकर लैब भेजे
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री में मौजूद अलग-अलग उत्पादों के 11 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इन सभी नमूनों को लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साफ सफाई और मानकों की भी जांच
संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ खाद्य पदार्थ तैयार करने की प्रक्रिया और अन्य जरूरी मानकों की भी जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से फैक्ट्री संचालक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-police-chief-changed-in-hapur-madhuban-kum/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeMD-fMBB1F/?stkn=OTZicHB3OWd4cnc0





Pingback: Hapur News : हापुड़ में सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा निकली, प्रभारी मंत्री बोले पीएम ने विश्व में बढ़ाय