Hapur News : हापुड़ के अक्खापुर जंगल में पेड़ पर लटका मिला नीलगाय के बच्चे का शव, तेंदुए की दहशत

Hapur News : हापुड़ के अक्खापुर जंगल में पेड़ पर लटका मिला नीलगाय के बच्चे का शव, तेंदुए की दहशत

Hapur News : हापुड़ के अक्खापुर गांव के जंगल में गुरुवार सुबह पेड़ पर नीलगाय के बच्चे का शव लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रथम दृष्टया यह तेंदुए के शिकार का मामला माना जा रहा है, हालांकि वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस जंगली जानवर का काम है।

गढ़ के जंगलों में पहले से है तेंदुए की चर्चा

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से तेंदुआ देखे जाने की चर्चाएं चल रही हैं। ताजा घटना के बाद तेंदुए की मौजूदगी की आशंका और बढ़ गई है। जंगली जानवरों की हलचल को लेकर किसान खेतों की ओर अकेले जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलने पर नानपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगा रही है। ग्रामीणों से अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है और वन्यजीव से संबंधित सूचना के लिए 1926 हेल्पलाइन पर संपर्क करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-teenage-girl-goes-missing-after-befriendin/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dd8ubp8hiba/?stkn=am1oeGQ4czMxZGFp

1 Comment

Comments are closed