Hapur News : हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
खेत में गई किशोरी को बनाया निशाना
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई है। उनकी 17 वर्षीय छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में मटर तोड़ने का काम करती थी। आरोप है कि इसी दौरान जब किशोरी शौच के लिए गई तो गांव के ही कासिफ नाम के युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली।
फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किशोरी को डराया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने वह फोटो अपने दोस्त महताब को भेज दी। आरोप है कि महताब ने भी किशोरी को अपने फार्म हाउस पर बुलाकर डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती की।
होटल में ले जाकर भी की गई वारदात
तहरीर के अनुसार 12 सितंबर को आरोपी कासिफ ने फोन कर किशोरी को रेलवे रोड पर बुलाया और एक होटल में ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया। 13 सितंबर को किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों कासिफ और महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/ncr-no-pucc-no-fuel-rule-october-1-2026/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dd5te_VhJ84/?stkn=dDQ4cGhxcW5tMndp





Pingback: Hapur News : हापुड़ में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद किशोरी लापता, पुलिस ने केस दर्ज किया - GBN Today