Hapur News : हापुड़ में कार के नीचे मिला अजगर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

Hapur News : हापुड़ में कार के नीचे मिला अजगर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार के नीचे अजगर दिखाई दिया। कार चालक ने टायर के पास अजगर को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

कार के आसपास जुटी लोगों की भीड़

अजगर की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के नीचे अजगर के होने से लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए रेलवे रोड पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू

सूचना पर सीओ दीपक चतुर्वेदी के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य भारत और नितेश कुमार ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने पूरी सावधानी बरती ताकि अजगर को कोई नुकसान न पहुंचे।

जंगल में छोड़ा गया अजगर

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम के सदस्य भारत ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया है। वन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-uproar-during-congress-protest-in-hapur-po/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dd3eo8hBdzg/?stkn=MW8zbHZsdTg3Z3MyZg==