Hapur News : हापुड़ में डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की में एक पुलिसकर्मी ने कांग्रेस नेता नरेश कुमार भाटी के साथ अभद्रता की।

सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि सादे कपड़ों में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने नेता नरेश कुमार भाटी का गला दबाने का प्रयास किया। यह घटना सोमवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान दोनों पक्षों में धक्का मुक्की शुरू हो गई।
मंगलवार को मेरठ में डीआईजी से मिले कांग्रेसी नेता
इस पूरे मामले को लेकर मंगलवार कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ में डीआईजी कलानिधि नैथानी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को पूरी घटना की जानकारी दी और मांग की कि सादे कपड़ों में मौजूद उस पुलिसकर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। ऐसे में पुलिस का इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है और इस तरह से रोकना गलत है।
वीडियो फुटेज से जांच की मांग
कांग्रेस शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि घटना के समय की वीडियो और फोटो फुटेज की जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।
डीआईजी ने दिया जांच का आश्वासन
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में हेमंत प्रधान, डॉ शोएब, यशपाल ढिल्लौर, अफजाल अड़ती, खुशनूद अली, अली मुर्तजा और यामीन भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-sensation-over-youths-murder-in-hapurs-bad/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dd4V-3Zhofh/?stkn=NXJ0N3doMXhrNHMx





Pingback: Hapur News : हापुड़ में कार के नीचे मिला अजगर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू - GBN Today