Hapur News : हापुड़ की धौलाना तहसील में सवर्ण समाज का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। यूजीसी नियमों को वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर यह धरना 27 सितंबर से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने 18 अक्टूबर को महापंचायत का ऐलान किया था जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।
इलाका छावनी में तब्दील
महापंचायत के ऐलान के बाद सुबह से ही तहसील परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जिससे पूरा इलाका छावनी में बदल गया है। प्रदर्शनकारी महापंचायत करने पर अड़े हुए हैं जबकि प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।
करणी सेना और अधिकार मोर्चा कर रहे हैं अगुवाई
इस धरने की अगुवाई राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के भूपेंद्र तोमर और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के युद्धवीर राणा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में यूजीसी नियमों को वापस लेना, सवर्ण आयोग का गठन करना और आरक्षण का आधार आर्थिक करना शामिल है।
प्रशासन ने कहा महापंचायत नहीं होने देंगे
एडीएम संदीप कुमार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में महापंचायत नहीं होने दी जाएगी। मौके पर सीओ मुनीश चंद्र, एसडीएम ऋषि राव और तहसीलदार सचिन चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-a-dispute-between-children-in-hapurs-upaid/
ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/DeoEQVaJZEe/?rpxt=ajV5amhxbXc5d3c=



