Hapur News : हापुड़ से उठी वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, आयोग सदस्य ने प्रधानमंत्री को भेजा अभ्यावेदन

Hapur News : हापुड़ से उठी वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, आयोग सदस्य ने प्रधानमंत्री को भेजा अभ्यावेदन

Hapur News : हापुड़ में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग उठी है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभ्यावेदन भेजकर देशभर में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।

महर्षि वाल्मीकि को बताया सत्य और न्याय का प्रतीक

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने बताया कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि सत्य, करुणा और न्याय के प्रतीक हैं। उनके विचार सामाजिक समानता और समावेशी समाज को प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर अवकाश घोषित करने से भारतीय संस्कृति और उनके अतुलनीय योगदान को सच्चा सम्मान मिलेगा।

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का दिया हवाला

अभ्यावेदन में सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और राष्ट्रीय एकता को इस मांग का मुख्य आधार बताया गया है। कहा गया है कि अवकाश घोषित होने से शैक्षणिक संस्थानों में उनके जीवन और आदर्शों पर व्यापक चर्चा होगी। पत्र में वंचित वर्गों के आत्मसम्मान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही वाल्मीकि जयंती को स्वच्छता, श्रम सम्मान और सामाजिक सद्भाव से जोड़ने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-under-mission-shakti-6-0-female-students-i/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Del3oZ4hy7d/?vrfl=ajZvaGMzNXR0N2lh

1 Comment

Comments are closed