Hapur News : मिशन शक्ति 6.0 के तहत हापुड़ में छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

Hapur News : मिशन शक्ति 6.0 के तहत हापुड़ में छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

Hapur News : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान का छठा चरण चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपद हापुड़ में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ौदा हिंदुवान इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

इसी क्रम में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसआई रंजना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि कैसे वे किसी भी असुरक्षित स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी सहायता का उपयोग कर सकती हैं। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सम्मान की रक्षा के लिए सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-youth-arrested-in-pilkhuwa-for-selling-ill/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dels5FHBcfg/?dlrf=d284cDVvMDR3bXk1

1 Comment

Comments are closed