Hapur News : हापुड़ के प्रवीण मित्तल को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष बने

Hapur News : हापुड़ के प्रवीण मित्तल को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष बने

Hapur News : हापुड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण मित्तल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमेटी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने बृहस्पतिवार देर शाम नई सूची जारी की, जिसमें प्रवीण मित्तल का नाम उपाध्यक्ष के रूप में शामिल है।

संगठन में लंबा अनुभव

प्रवीण मित्तल का संगठनात्मक अनुभव काफी लंबा रहा है। वह लगातार तीन बार पिलखुवा नगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा गाजियाबाद जिला रहते हुए जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत किया। वह क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य और क्षेत्रीय मंत्री के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रवीण मित्तल के अनुभव और नेतृत्व से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें : https://gbntoday.com/hapur-news-two-miscreants-arrested-for-mobile-phone/

ये भी देखें : https://www.instagram.com/reel/Dc1W9VkBNU8/?igsi=MXdhbTJ1aDM5Ym5hZg==